---Advertisement---

इटारसी से खाटू श्याम की पदयात्रा रवाना : थाना प्रभारी ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत!

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नगर के श्री श्याम भक्तों द्वारा पूर्व घोषित खाटू श्याम जी की भव्य और लंबी पदयात्रा आज, 5 नवंबर 2025, बुधवार को, पूरे धार्मिक उल्लास के साथ रवाना हुई। ‘जय श्री श्याम, हारे का सहाराÓ के जयघोषों से गूंजते हुए, यह भक्तिमय यात्रा दुर्गा मंदिर चौराहे से सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई।

1 महीने की पदयात्रा का हुआ शुभारंभ

इस यात्रा का आयोजन भगवान श्री श्याम (खाटू श्याम जी) के प्रति आभार व्यक्त करने और उनकी कृपा के लिए धन्यवाद देने के उद्देश्य से किया गया है। यह पदयात्रा, जिसमें भगवान श्री श्याम का एक भव्य रथ भी शामिल है, इटारसी से वे बुधनी, अब्दुल्लागंज, मंडीदीप और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों से होते हुए राजस्थान पहुंचेंगे। यात्रा खाटू श्याम जी, राजस्थान तक की करीब 1 महीने में दूरी तय करेगी।

मंडी यूनियन ने किया स्वागत

श्याम परिवार का 15 सदस्यीय जत्था आज पद यात्रा करते हुये खाटू राजस्थान के लिये रवाना हुआ। जिसमें न्यू ग्रेन एंड ऑयल सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के दो सदस्य प्रदीप अग्रवाल पिद्दी एवं वैभव मालोनिया सहित संदेश मालोनिया, कनक उपाध्याय, मयंक सोनी, आकाश रतनानी, ऋषभ शिंदे, दिनेश साहू, कमलेश साहू, दीपू साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। कृषि उपज मण्डी प्रांगण में स्थित मां दुर्गा के मंदिर में आज यूनियन के सदस्यों ने सभी पदयात्री श्याम भक्तों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया एवं उन्हें जलपान कराते हुये उनकी सफल यात्रा की कामना मां दुर्गा से की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से यूनियन के अध्यक्ष नवीन शर्मा, सचिव हिमांशु अग्रवाल बाबू, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र पटैल, कमलकिशोर मित्तल, गुड्डू अग्रवाल, अनिल मित्तल, पंकज अग्रवाल बालाजी, आदित्य अग्रवाल, पिंटू चाण्डक, पवन मित्तल, आशीष दुबे केएन, हितेश अग्रवाल, भगवानदास मालवीय, रितेश अग्रवाल, राजकुमार साहू, मनोज रामजीलाल अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, प्रदीप साहू, प्रदीप यादव, राजेन्द्र अग्रवाल, हरीश अग्रवाल टीपू, शिवांश मालवीय मंडी स्टाफ से शिवनारायण सिंह, विपुल यादव, नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

थाना प्रभारी ने किया भक्तों का स्वागत

यात्रा के शहर से जाते वक्त, एक हृदयस्पर्शी दृश्य देखने को मिला। थाने के सामने से गुजरते समय, थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने स्वयं आगे आकर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के जत्थे पर पुष्प वर्षा की और सभी यात्रियों को उनकी लंबी और कठिन पदयात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वातावरण जय श्री श्याम के नारों से पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

IMG 20251105 WA0007

श्रद्धालुओं में अपार खुशी और भक्तिभाव

पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के चेहरे पर खाटू श्याम के दर्शन की अपार खुशी और शांति स्पष्ट दिखाई दे रही थी। डीजे पर बजते भजनों की धुन पर थिरकते हुए और बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए, भक्ति में लीन यह जत्था अपने गंतव्य की ओर अग्रसर हुआ।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.