होशंगाबाद। खेलो इंडिया लघु केन्द्र योजना-हॉकी खेल विधा (Khelo India Small Center Scheme-Hockey) के लिए जिले के 20 बालक एवं 20 बालिकाओं का चयन किया है।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल (District Sports and Youth Welfare Officer Uma Patel) ने बताया है कि 15 नवम्बर को खेलो इस योजना के तहत खेलो इंडिया टेलेंट सर्च का आयोजन हॉकी टर्फ मैदान होशंगाबाद किया गया था। टेलेंट सर्च में केन्द्र सरकार द्वारा चयनकर्ता के रूप में परमजीत सिंह शामिल हुए। सिंह के निर्देशन में चयन ट्रायल में लगभग 80 बालिक बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें से कुल 20 बालक एवं 20 बालिकाओं का चयन खेलो इंडिया लघु केन्द्र के लिए किया गया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
खेलो इंडिया लघु केंद्र योजना: 40 खिलाड़ियों का चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com