इटारसी। यहां नेहरुगंज की निवासी खुशबू राजपूत (Khushbu Rajpoot) ने दिल्ली (Delhi) में आयोजित मिस एशिया फिटनेस( Miss Asia Fitness) में गोल्ड मैडल (Gold Medal) जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। इटारसी में नेहरू गंज की निवासी खुशबू राजपूत इससे पहले फिटनेस में मिस इंडिया मिस दिल्ली (Miss India Miss Delhi) का खिताब भी जीत चुकी हैं। खुशबू पिछले एक साल से भोपाल (Bhopal) में प्रमोद भाटी (Pramod Bhati) से ट्रेनिंग (Training)ले रही हैं और आगे अब मिस वल्र्ड खेलने की तैयारी कर रही हैं। खुशबू का कहना है कि इस सफलता का श्रेय उनके माता पिता और गुरुजी को जाता है।
,, , , , , ,






