इटारसी। स्टेशन रोड (Station Road) पर संचालित अहाता बार (Bar) में दोपहर करीब 1:30 बजे एक युवक की चखने के ज्यादा रुपए वसूलने को लेकर अहाता बार कर्मचार्री से कहासुनी हो गई, जिसके बाद बीयर (Beer) की बोतल युवक के सिर पर मारने से उसे चोट आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी बंटी ( Bunty) पिता रामप्रसाद राठौर (Ramprasad Rathor) उम्र 28 वर्ष निवासी नर्मदापुरम (Narmadapuram) मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे स्थानीय स्टेशन रोड स्थित एक अहाता बार में अपने साथी के साथ शराब पी रहा था। उसी दौरान अहाता बार में काम करने वाले अज्ञात आरोपी से चखने की बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई जिसके बाद शराब पी रहे युवक का बीयर की बोतल से मारकर सिर में चोट पहुंचाई। इस मामले में धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
चखने के ज्यादा पैसे लेने पर मारी बीयर की बोतल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






