इटारसी। राष्ट्रीय पक्षी मोर तो दुनियाभर के पक्षियों में बेहद खूबसरत है, लेकिन क्या कभी मध्यप्रदेश के राज्य पक्षी को आपने देखा है। यह पक्षी भी अन्य पंछियों में बेहद सुन्दर है। इसका नाम है दूधराज (Indian paradise flycatcher) है। 1985 में मध्यप्रदेश का राज्य पक्षी कहलाया था। यह अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
1985 में दूधराज को मध्यप्रदेश का राज्यपक्षी (state bird of madhya pradesh) घोषित किया गया था। अंग्रेजी में इसे इंडियन पैराडाइज फ्लाइकैचर बोलते है। वैज्ञानिक नाम टेरसीफोन पैरादिसी Terpsiphone paradise हैं। कुछ लोग सुल्ताना बुलबुल भी बोलते हैं। दूधराज घने जंगलों और आबादी के आसपास पाया जाता है।
नर पक्षी सफेद और गेरुए रंग का होता है। नर की पूंछ लंबी होती है। यह डेढ़ फीट की होती है। जो ढाई साल तक गेरुए रंग की होती है, उसके बाद सफेद रंग को ही जाती है। इसके ऊपर का हिस्सा काला होता है। यह इतना सफेद होता है कि इसे दूधराज कहा जाने लगा। यह पूरे मध्यप्रदेश जंगल और आबादी वाले क्षेत्रों के करीब देखने को मिल जाता है।
इसका मूवमेंट इतना तेज होता है कि यह लोगों की नजर में बहुत कम समय के लिए दिख पाता है। इसके माता की बाद करें तो यह किसी पेड़ की तिकोनी शाखा पर अपना घोंसला बनाती है। फिलहाल यह दूधराज (Dudhraj) का नेस्टिंग का पीरियड है और इस वक्त नए दूधराज जन्म ले चुके हैं। भोपाल के नेशनल पार्क वन विहार में भी यह दो स्थानों पर नजर आता है।








