नर्मदापुरम। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए नर्मदापुरम थाना कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा (भापुसे) के निर्देश पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के घर से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा को लगातार थाना कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय की शिकायतें मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने थाना प्रभारी कोतवाली को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में, थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ईदगाह फाटक के पास, गोविंदपुरा, नर्मदापुरम निवासी शिवम पिता प्रेमशंकर सगर (उम्र 27 साल) ने अपने घर में अवैध रूप से शराब का भारी भंडारण कर रखा है। सूचना के आधार पर, 18 अक्टूबर 2025 को उप निरीक्षक (उनि) विशाल नागवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ईदगाह फाटक के पास स्थित आरोपी शिवम सगर के घर पर दबिश दी।
भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से कुल 54.36 लीटर अंग्रेजी अवैध शराब जब्त की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40,000 रुपए रुपये आंकी गई है। पुलिस ने जब्त की गई शराब को मालखाना में जमा कर लिया है।
मामला दर्ज, जांच जारी
आरोपी शिवम पिता प्रेमशंकर सगर (उम्र 27 साल), निवासी ईदगाह फाटक के पास गोविंदपुरा, नर्मदापुरम के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 866/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई टीम
संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और सहायतार्थ बल की टीम द्वारा की गई। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विशाल नागवे, उप निरीक्षक हेमंत निशोद, आरक्षक पुष्पेन्द्र, रीतेश, विनोद, चालक आरक्षक अरुण, आरक्षक गणेश, पंकेश, आशीष, रामकुमार, संतोष, कमलेश, गजेन्द्र, वैभव श्रीवास्तव, प्रतीक्षा और शमीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









