नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा जिला नर्मदापुरम थाना कोतवाली अंतर्गत अवैध रूप से शराब विक्रय के संबंध में लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब विक्रय से जुड़ी महिला गुड्डी बाई मेषकर और उसका लड़का विवेक मेषकर ने अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर रखा है।
थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा हमराह स्टाफ के मुखबिर सूचना पर आरोपिया गुड्डी बाई मेषकर पति स्व ब्रह्मा मेषकर उम्र 45 साल निवासी बालागंज नर्मदापुरम स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के 350 क्वार्टर कुल 63 लीटर कीमत 21,000 रुपए रुपये की अवैध शराब जप्त कर आरोपिया गुड्डी बाई मेषकर पति स्व ब्रह्मा मेषकर उम्र 45 साल निवासी बालागंज नर्मदापुरम के विरुध्द आबकारी एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम को घर की ओर आता देख अन्य आरोपी विवेक मेषकर पिता स्व ब्रह्मा मेषकर निवासी बालागंज नर्मदापुरम मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि हेमंत निशोद, उनि नंदलाल झरबडे, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र, रीतेश, विनोद, आरक्षक अरुण, आरक्षक गणेश, पंकेश, आशीष, रामकुमार, संतोष, कमलेश, गजेन्द्र, वैभव श्रीवास्तव, प्रतीक्षा एवं शमीना ने इस कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई।








