इटारसी। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश के होशंगाबाद सहित ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, भोपाल, उज्जैन संभागों से विदा हो चुका है, जिसकी निर्गमन लाइन मोतिहारी, गया, डाल्टनगंज, अंबिकापुर, मंडला, इंदौर, बांसवाड़ा, गांधीनगर, राजकोट, पोरबंदर से होकर गुजर रही है।
मौसम विभाग (weather department) के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों से भी मानसून वापस जाने की संभावना है। पिछले चौबीस घंटे में जबलपुर, होशंगाबाद, एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा। होशंगाबाद संभा के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। प्रदेश के सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस मंडला, नौगांव और रायसेन में दर्ज किया। आगामी चौबीस घंटे में होशंगाबाद संभाग के बैतूल जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारों वाला मौसम रह सकता है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
मप्र के कुछ संभाग से मानसून की विदाई

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









