इटारसी। चोरों ने जिले के तीन स्थानों से मकानों में सेंधमारी कर बड़ी चोरियां की हैं। इनमें एक चोरी पथरोटा थाना अंतर्गत आर्डनेंस फैक्ट्री आवासीय परिसर और दो चोरियां देहात थाना अंतर्गत हुई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 और 29 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात ने क्वाटर नंबर 2161 टाइप 2 आर्डनेंस फैक्ट्री में धावा बोलकर प्रदीप सिंह रावत पिता आनंद सिंह रावत 35 वर्ष के यहां से अलमारी में रखे सोने के जेवर उड़ा लिये। चोरी गये जेवरों की कीमत डेढ़ लाख रुपए बतायी जा रही है। पथरोटा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इसी तरह से देहात थाना होषंगाबाद के अंतर्गत अंकिता नगर में मनीष सिंह पिता भुजवल सिंह चौहान 34 साल के यहां से एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, एक जोड़ी पायल, सोने की कान की बाली, व एक लाख पचास हजार रुपए नगदी सहित कुल 1 लाख 80 हजार रुपए का माल उड़ा लिया। इसी तरह से कुलामढ़ी रोड स्थित एसआरपी ग्रीन कालोनी में नवीन पिता शंकर वर्मा के यहां से एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल, सोने का पेंडेंट, दो सोने के मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, तीन जोड़ी टॉप व 35 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए हैं।
आर्डनेंस फैक्ट्री आवास सहित तीन स्थानों पर लाखों की चोरी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






