इटारसी। शासकीय संभागीय आईटीआई नर्मदापुरम में आयोजित रोजगार मेले के दौरान, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय इटारसी के प्राचार्य आरके चोलकर और उनके स्टाफ ने विद्यार्थियों को कॉलेज लेवल काउंसलिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कॉलेज स्टाफ शैलेंद्र सिंह राजपूत, निखिल विजयवार और श्रीमती अनीता वर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से 15 सितंबर तक होंगे। इच्छुक विद्यार्थियों को 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे अपने मूल दस्तावेजों, उनकी फोटोकॉपी और प्रवेश शुल्क (7880 रुपए) के साथ कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन जैसी शाखाओं में सीमित सीटें उपलब्ध हैं। इस काउंसलिंग को उन विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर बताया गया है जो इन शाखाओं में प्रवेश लेना चाहते हैं।









