गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को गोठी धर्मशाला में व्याख्यान का आयोजन

Post by: Rohit Nage

Lecture organized at Gothi Dharamshala on Gandhi Jayanti on 2nd October

इटारसी। बापू प्रवास स्मृति कक्ष, सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला में, महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को बापू के आदर्श विचारों एवं सिद्धांतों पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के सूत्रधार सुधीर गोठी एवं वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष अनुरुद्ध शुक्ला ने बताया कि आयोजन में मुख्य वक्ता आयकर विभाग भोपाल के आयुक्त विजय सोनी एवं शहडोल संभाग के पूर्व आयुक्त राजीव शर्मा आईएएस (सेवानिवृत) अपने विचारों से अवगत करवाएंगे।

मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता। सरन शर्मा,विशेष अतिथि पूर्व विधायक अंबिका शुक्ल एवं पंकज चौरे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी रहेंगे। सुधीर गोठी ने बताया कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान वर्ष 1933 में बापू का आगमन धर्मशाला में हुआ, जिस दौरान उनके द्वारा भारतीय जनमानस को आंदोलन में सक्रियता के साथ भागीदारी हेतु प्रेरित किया। बापू प्रवास की स्मृति और युवा पीढ़ी को उनके विचारों से अवगत कराने हेतु प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है, जिसमे देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है।

आयोजन को सफल बनाने की अपील वरिष्ठ नागरिक मंच के कश्मीर सिंह उप्पल, ज्ञानेंद्र पांडे, विनोद सीरिया, अशोक सक्सेना, एनपी चिमानिया, समस्त सदस्य एवं समिति के जम्मू सिंह उप्पल, हेमंत शुक्ल, दिनेश थापक, अमन अग्रवाल, सुनील बाजपेई, जाफर सिद्दीकी, विनीत चौकसे आदि ने की है।

error: Content is protected !!