इटारसी। जनपद पंचायत केसला के अंतर्गत आने वाले ग्राम बासनिया में ग्रामीण 1 महीने से तेंदुआ से परेशान हैं। ग्रामीण मुकेश इवने ने बताया कि तेंदुआ ने 20 जून 2025 को गाय का शिकार किया था। इसके बाद 24 जुलाई 2025 को कुत्ता एवं मुर्गा का शिकार करने पहुंचा था, शिकार तेंदुआ कि पकड़ में नहीं आया। 25 जुलाई 2025 को फिर मुर्गा की तलाश में तेंदुआ उन्हीं के घर पहुंचा और घर किचन में बैठकर शिकार की तलाश करता रहा।
कुत्ते के भौंकने पर मुकेश के छोटे भाई ने देख लिया। सभी ग्रामीण इक_े हो गए, गांव में दहशत का माहौल हो गया। 11 बजे रात को तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण का कहना था कि तेंदुआ को रेस्क्यू किया जाये, हम बहुत परेशान हैं और रात के समय सो नहीं पा रहे हैं। वन विभाग अधिकारी ने घर वालों को दूसरे घर पहुंचा दिया और घर का पीछे का लाइट निकाल कर तेंदुआ को पीछे वाले दरवाजे से भगा दिया। ग्रामीणों में नाराजी है कि वन विभाग के अधिकारी उसे पकडऩे की जगह भगा रहे हैं, वह फिर आ जाएगा। ऐसे में गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?








