इटारसी। लायंस क्लब इटारसी कपल (Lions Club Itarsi Couple) ने न्यूयार्ड (New Yard) में रेलवे हॉस्पिटल (Railway Hospital) के सामने वंदना वाटिका (Vandana Vatika) में नीम, अमलतास, गुलमोहर, अशोक, पीपल, बरगद आदि 30 पौधे रोपे।
क्लब ने वंदना वाटिका को आज से गोद लिया है, जिसमें और भी पौधों के साथ अन्य फूलदार पौधे लगाने, बैठने के लिए बेंच (Bench) लगाने एवं सौन्दर्यीकरण का प्रण लिया है। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सीनियर डीई (Sr. DE) सचिन शर्मा के अलावा क्लब के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, सचिव डॉ अभिषेक सोनी, अभय दुबे, प्रीति दुबे, अंशु अग्रवाल, वंदना ओझा, बबीता अग्रवाल, दीप्ति सोनी, राशि साहू, निकिता जैन, डॉ रविन्द्र गुप्ता, डॉ राकेश बत्रा, संजय अग्रवाल, रौनक, धर्मेन्द्र कुशवाहा एवं तरुण शुक्ला उपस्थित थे।
लायंस क्लब इटारसी कपल ने वंदना वाटिका में किया पौधरोपण


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






