---Advertisement---

लायंस क्लब सुदर्शन एवं पंख ने निकाली वाहन रैली

By
On:
Follow Us

इटारसी। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव में हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज 9 अगस्त मंगलवार को 3:30 बजे बुलेट (Bullet) एवं बाइक रैली (Bike Rally) , लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन (Lions Club Itarsi Sudarshan) एवं लायंस क्लब इटारसी पंख (Lions Club Itarsi Wings) के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई।
इस रैली का नेतृत्व जोन चेयरपर्सन (Zone Chairperson) हेमा पुरोहित ने किया। इस बुलेट और बाइक रैली में कुल 125 लोग शामिल हुए। यह रैली एलकेजी गेट (LKG Gate) के सामने से बाइक के साथ तिरंगा लहराते हुए निकाली गई। सबसे आगे डीजे (DJ) पर देशभक्ति के नारों के साथ जोशीले गीतों से गुंजायमान करते हुए रैली सूरजगंज (Surajganj) से होते हुए नगर के मध्य जयस्तंभ (Jaystambh) पर फिर आगे सराफा लाइन से होते हुए न्यास कॉलोनी सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (Sardar Vallabhbhai Patel Chowk) से वापस सूरजगंज चौराहे पर दुर्गा मंदिर (Durga Mandir) के पास शाम 5:30 बजे इस बाइक और बुलेट रैली का समापन हुआ।
रैली में गुड मॉर्निंग क्लब (Good Morning Club) के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। लायंस क्लब इटारसी पंख की कोषाध्यक्ष सुनीता गांधी की तरफ से चाय एवं बिस्कुट का प्रबंध किया। रैली के समापन पर लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के सह सचिव अजीत छाबड़ा के द्वारा कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) का प्रबंध किया। इस रैली को सफल बनाने में बीबीआर गांधी, मनोज गालर, अयूब खान, निदा फरहीन ने विशेष योगदान दिया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.