इटारसी। इंसुलिन की खोज करने वाले वैज्ञानिक बैंटिंग की स्मृति में मनाए जाने वाले विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में, लायंस क्लब सुदर्शन इटारसी ने आज अंजुमन स्कूल और ज्योतिर्मय कोचिंग सेंटर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।
जांच शिविर में छात्रों और स्टाफ सहित 101 लोगों के लिए डायबिटिक (मधुमेह) और रक्तचाप की जांच की गई। जांच के दौरान, दो लोगों में शुगर डिटेक्ट हुई। इसके अलावा, कुछ बच्चों के पल्स रेट सामान्य से कम पाए गए। इस स्थिति पर डॉक्टर अरशद खान ने बताया कि यह अक्सर पानी की कमी के कारण होता है और उन्होंने बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।
शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब सुदर्शन इटारसी के सदस्यों प्रमुख रूप से क्लब प्रेसिडेंट प्रदीप चौधरी, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट मेंबर रवि अठोत्रा, अशोक मालवीय, सीनियर लॉयन अय्यूब खान, सेक्रेटरी अशोक दुबे, पॉस्ट प्रेसिडेंट रवींद्र सोनी ने सक्रिय सहयोग दिया।









