इटारसी। समस्त विश्व के साथ आज इटारसी स्थित इवेंजिलीकल लूथरन चर्च में मसीह महिला समाज द्वारा विश्व प्रार्थना दिवस श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च की महिलाओं ने वैश्विक अशांति और मानवीय संकटों को दूर करने के लिए विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया।
वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए विशेष प्रार्थना
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व में वर्तमान में हो रहे युद्धों, विभिन्न देशों में व्याप्त आर्थिक अव्यवस्थाओं और अशांति को लेकर चिंता व्यक्त की गई। ई एल सी चर्च इन एमपी की महिला समाज अध्यक्ष श्रीमती अनीता थॉमस की उपस्थिति में महिलाओं ने सामूहिक रूप से विश्व में शांति बहाली और अन्य समस्याओं के समाधान हेतु परमेश्वर से प्रार्थना की।
लघु नाटिका के माध्यम से दिया संदेश
प्रार्थना सभा के दौरान महिलाओं द्वारा एक प्रभावी लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसका उद्देश्य समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि प्रार्थना की शक्ति से विषम परिस्थितियों में भी शांति का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन स्थानीय मंडली के पासवान रेवरेंट राहुल दास ने किया। समापन पर उन्होंने उपस्थित सभी चित्रांश जनों और महिला समाज का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीह समाज की महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे।









