---Advertisement---

वर्धमान महाविद्यालय की एमएड की छात्रा को मिला स्वर्ण पदक

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा सत्र 2022-23 की प्रावीण्य सूची जारी की गई थी, जिसमें वर्धमान महाविद्यालय की चार छात्राओं ने अलग-अलग कक्षाओं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर वर्धमान महाविद्यालय इटारसी व जिले का शहर का नाम रोशन किया।

Falguni Mishra of Vardhman Mahavidyalaya Itarsi gets gold medal

हाल ही में बरकतउल्ला विष्वविद्यालय द्वारा जारी स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों की सूची में वर्धमान महाविद्यालय इटारसी की एमएड की छात्रा फाल्गुनी मिश्रा ने 87.39 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं 10 सितंबर 2024 को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में संपन्न दीक्षांत समारोह में उपस्थित होकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्धमान महाविद्यालय के संचालक प्रशांत जैन, प्राचार्य डॉ. पवन कुमार पाटिल सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

ज्ञात हो कि प्रदेश में विश्वविद्यालय के लगभग 350 से अधिक कालेज संबंद्धता प्राप्त हैं, उन सभी कॉलेजों की समेकित प्रावीण्य सूची प्रकाशित होती है। विद्यार्थियों का नाम इस प्रावीण्य सूची में अंकित होना वर्धमान कालेज इटारसी और शहर के लिये गौरव का विषय है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.