इटारसी/ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन (Rajmata Vijayaraje Scindia Foundation) के तत्वावधान में माधवराव सिंधिया (Madhavrao Scindia) की स्मृति में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार (National Pride Award) का आयोजन 20 सितंबर 2022 को बाल भवन प्रेक्षागृह, ग्वालियर (Bal Bhavan Auditorium, Gwalior) में दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।
संस्था के राष्ट्रीय मानद अध्यक्ष डॉ केशव पांडेय व संस्थापक दिलीप यादव ने बताया कि संस्था द्वारा कार्यक्रम में कोरोना योद्धाओं, पत्रकार, शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, कृषक, दिव्यांग, कलाकार, सामाजिक संस्थाओं व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये हुए देश के विभूतियों को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में संपूर्ण भारत से उत्कृष्ट कार्य किये हुए विभूतियां शिरकत करेंगे। आयोजन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ज्यादा संख्याओं में खेल प्रेमी, पत्रकार, शिक्षक, चिकित्सक, कला, रंगमंच, कृषक, समाजसेवियों से शामिल होने का उन्होंने अनुरोध किया है।
माधवराव सिंधिया स्मृति राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार समारोह 20 को


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






