इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कल गुरुवार को नर्मदापुरम जिले में रहेंगे। वे यहां करणपुर से सोहागपुर किसान अधिकार यात्रा में शामिल होंगे तथा सभा को भी संबोधित करेंगे।
सरकार से मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी कराने और पंजीयन के लिए विगत कई दिनों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेसी किसान अधिकार यात्रा के माध्यम से सरकार से मांग कर रहे हैं। इस संदर्भ में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 12 जून दिन गुरुवार को दोपहर 3 बजे जिले में आएंगे।
उनके साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सुखदेव पांसे, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय करणपुर पहुंचेंगे।
जिले के सभी मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ युवक कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस एनएसयूआई एवं कांग्रेस के सभी सदस्यों से जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में करणपुर पहुंचें और इस यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।