इटारसी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के चलते परिचालनिक कारणों से भोपाल मण्डल से होकर गुजरने वाली निम्नांकित ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।
रेलवे ने जिन ट्रेनों को निरस्त किया है, उनकी संख्या 16 है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के कई शहरों से होकर गुजरती हैं।
ये ट्रेनें निरस्त हुई हैं
- गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22911 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस 18,20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस 20,22 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 19 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 21 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल 18 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 21 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 18 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 20 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12428 आनंद विहार टर्मिनस-रीवा एक्सप्रेस 18 एवं 19 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 19 एवं 20 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।