watch video : महाकाल लोक संस्कृति का उत्थान करेगा : परसाई

Post by: Rohit Nage

Shri 1.25 crore Shivling construction and Rudrabhishek from 7th November

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कुछ ही घंटों में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) में महाकाल लोक (Mahakal Lok) भगवान महाकाल (Lord Mahakal) को समर्पित करेंगे। प्रकाण्ड विद्वान आचार्य पं. सोमेश परसाई (Acharya Somesh Parsai) ने कहा है कि महाकाल लोक संस्कृति का उत्थान करेगा। उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में शिव पूजन का वातावरण बनाना भी धर्म की मर्यादा संस्कृति का उत्थान करना ही है।

आचार्य सोमेश परसाई ने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी अवंतिका को तीर्थाटन के रूप में विकसित करने पर कहा कि भगवान महाकाल की व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से संपन्न करना, सुंदरता, मनोहारी बनाना भी सराहनीय कार्य है। आचार्य श्री ने कहा कि अवंतिका नगरी का नाम महाकाल लोक़ दिया गया है, यानी काल भी उसका क्या करे, जो भक्त हो महाकाल का। आचार्य सोमेश परसाई ने बताया की जब देश का राजा व प्रदेश का भी राजा दोनों मिलकर भगवान शिव की प्रतिष्ठा व धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं, यह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि समूचे प्रदेश में शिवपूजन का वातावरण बनाना, धर्म की मर्यादा को बनाना संस्कृतिक का उत्थान करना है। जिस देश में संस्कार और संस्कृति विकसित होगी वह पूर्ण रूप से विकसित होगा। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को साधुवाद दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!