इटारसी। समीपस्थ ग्राम रोहना स्थित महाराणा प्रताप मॉडल हाई स्कूल की बस आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में तीन दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये हैं। सभी का उपचार नर्मदा अपना अस्पताल नर्मदापुरम में चल रहा है। बताया जाता है कि बस किसी अन्य वाहन को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई।
मिली जानकारी के अनुसार बस करीब 21 बच्चे घायल हुए हैं। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं होने की जानकारी सामने आयी है। सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आयी है।







