![भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास का महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 30 जून को भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास का महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 30 जून को](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2022/05/Narada-ji.jpeg)
भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास का महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह 30 जून को
इटारसी। भैयाजी चन्ने स्मृति सेवा न्यास (Bhaiyyaji Channe Smriti Seva Trust), इटारसी (Itarsi) के तत्वावधान में महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह (Maharishi Narad Journalist Honor Ceremony) का आयोजन 30 जून, रविवार को सुबह 11 बजे से श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन (Shri Premshankar Dubey Smriti Journalist Bhawan), रेस्ट हाउस (Rest House) के सामने होगा।
महर्षि नारद (Maharishi Narad) के नाम पर महर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी पंकज जैन (Pankaj Jain) रहेंगे तथा अध्यक्षता समाजसेवी ललित अग्रवाल (Lalit Aggarwal) करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुदीप शुक्ल (Sudeep Shukla) वरिष्ठ पत्रकार भोपाल (Bhopal) रहेंगे।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)
CATEGORIES Itarsi News