सिवनी मालवा। महेश नवमी पर्व पर सीताराम मंदिर में दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें महेश वंदना से शुरुआत की एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता में लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी को पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान भगवान महेश का अभिषेक किया और साथ ही वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों की जरूरत अनुसार दान धर्म किया।
इस अवसर पर समाज के पीडी सारडा, राधारमण खड़लोया, चंद्र गोपाल तोषनीवाल, श्याम सुंदर सारडा, संपत सारडा, नरेंद्र सारडा, ओम प्रकाश सारडा, धर्मेंद्र सारडा, विनीत राठी, सचिन कचोलिया, दीपक राठी, ऋषभ खड़लोया, सितेश सारडा, विपुल सारडा, सौरभ खंडलोया, विकास तोषनीवाल, विवेक सारडा, हिमांशु राठी, पूर्वम खंडलोया सहित महिला मंडल की नीरू राठी, सुनीता सारडा, शीला सारडा, शीला सारडा, वर्षा सारडा, शीला खलोया, रेनू राठी, खुशबू सारडा पुनीता सारडा, प्रियंका सारडा, आयुषी राठी उपस्थित थी।