- शोभा यात्रा में लहराया तिरंगा, देश प्रेम के नारे गूंजे, एकजुटता का संदेश दिया
सिवनी मालवा। माहेश्वरी समाज की वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी धूमधाम से सीताराम मंदिर में मनाया। प्रात: शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में भगवान महेश का चित्र सुन्दर फूल से सजी बग्गी में विराजमान किया। महिलाओं ने लाल चुनरी की साड़ी पहनी एवं पुरुषों ने सफेद कुर्ते पजामा पहन कर शोभा यात्रा में भाग लिया।
शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए कल्लू चौक, देवी मंदिर, नर्मदा मंदिर, राधावल्लभ मंदिर होते हुए सीताराम मंदिर में समापन किया। जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में भारत माता की जय, विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, जब तक सूरज चांद रहेगा हिंदुस्तान का नाम रहेगा, घर-घर गूंजे यही पुकार भगवान महेश की जय जयकार, नारे लगाए। समाज ने नगर को यह संदेश दिया हमें जातियों में नहीं बंटना है, सर्वप्रथम हम हिंदू हैं, हम सभी को एकजुट होना चाहिए। हम सभी की एकजुटता से ही हमारा राष्ट्र मजबूत होगा। शोभा यात्रा के समापन के बाद मंदिर पहुंचकर भगवान महेश का महाभिषेक किया।
महिला मंडल एवं युवा मंडल ने जन सामुदायिक केंद्र एवं वृद्धाश्रम पहुंचकर फल बिस्किट वितरित किये। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण किये, भगवान महेश की महाआरती कर प्रसादी वितरण किया। संचालन महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी ने एवं युवा मंडल के अध्यक्ष ऋषभ खडलोया ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पीडी सारडा, श्याम सुंदर सारडा, चंद्रगोपाल तोषनीवाल, राधारमण खडलोया, जगदीश राठी, नरेंद्र सारडा, संपत सारडा, विनीत राठी, प्रकाश साबू, ओम प्रकाश सारडा, सचिन माहेश्वरी, हरि खडलोया, प्रदीप टावरी, दीपक राठी, गिरधर टावरी सहित महिला मंडल एवं सामाजिक बंधु उपस्थित थे।