सिवनी मालवा। यहां के सीताराम मंदिर (Sitaram Temple) में माहेश्वरी महिला मंडल (Maheshwari Mahila Mandal) ने रंग भरी ग्यारस पर फाग उत्सव (Phag Utsav) मनाया। इस अवसर पर महिला मंडल ने बच्चों को राधा कृष्ण बनाया। महिलाओं ने होली के अवसर पर फाग भजन गाए एवं भजनों पर नृत्य किया। रंग वाली ग्यारस पर महिलाओं ने भगवान को फूल एवं रंग गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की, तत्पश्चात सभी महिलाओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंग भरी ग्यारस की शुभकामनाएं दीं।
टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग बनाया था। माहेश्वरी महिला मंडल (Maheshwari Mahila Mandal) की अध्यक्ष नीरू राठी (Neeru Rathi,) ने सभी से निवेदन किया कि इस बार होली के अवसर पर लकड़ी का उपयोग कम करके कंडे लगाकर होली दहन करें जिससे पेड़ों की कटाई कम होगी एवं पर्यावरण को बचाया जा सकेगा।
इस अवसर पर नीरू राठी, सुधा कचोलिया, प्रेमलता तोशनीवाल, शीला सारडा, वर्षा सारडा, सुनीता सारडा, ऊषा सारडा, ऊषा साबू, स्वाति कचोलिया, प्रीति कचोलिया, अनुपमा तोषनीवाल, मोना टावरी, रेनू , श्वेता खडलोया, पूजा खडलोया, नीतिका सारडा, पुनीता सारडा, प्रियंका सारडा, शुभांगी सारडा सहित महिला मंडल उपस्थित था।