इटारसी। न्यूयार्ड (New Yard) के समीप साईं नगर कॉलोनी (Sai Nagar Colony) में श्री प्रज्ञा श्यामसुंदर आश्रम (Shri Pragya Shyamsundar Ashram) परिसर में स्थित श्री काले महादेव एवं खेड़ापति माता मंदिर (Khedapati Mata Mandir) में क्षेत्र की महिला मंडलों ने धूमधाम से रामसत्ता का आयोजन किया। राम सत्ता का समापन 14 मार्च को प्रात:काल हुआ।हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया। आयोजन को सफल बनाने में चंचला बाई जोशी, रुकमणी शमा, अनिता जोशी, शोभा गणेश चौधरी, राधा प्रजापति, विद्या जोशी, रंजना शर्मा, अनिता शुक्ला ने दुर्गा मंडल समिति आजाद नगर एवं काले महादेव समिति साईं नगर के मंडलों में शामिल होकर पूरी रात और पूरा दिन भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी और फाग के गीत भी गाए।
मंदिर समिति के सदस्य मदन लाल शर्मा, धन सिंह राजपूत, गणेश गढ़वाल, मोहन केदारे, बहादुर सिंह तोमर सहित काले महादेव मंदिर युवा समिति के सदस्य सौरभ जोशी, रोहित राय, अमर जोशी, गोविंद भौसले, विनय पाटिल, विजय भंगाले, देवेंद्र नागवंशी, नितिन श्रीवास, सौरभ राय, संस्कार बोरासी ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएं देखी।
महिला मंडलों ने राम सत्ता में रातभर गाये भजन


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







