इटारसी। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल इटारसी (BJP Mahila Morcha Nagar Mandal Itarsi) ने आज पुलिस स्नेह यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत हमारी यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया जी एवं ऊर्जावान अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित जी के निर्देशानुसार पुलिस भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर पुलिस स्नेह यात्रा का उत्सव मनाया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती जागृति आशीष भदौरिया ,कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी गालर जी एवं महिला महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी बहने एवं सदस्य बहनों द्वारा सभी पुलिस भाइयों को राखी बांधी गई।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संध्या चौहान, पार्षद कीर्ति दुबे,विधि पचौरी,सीमा सोनी,आशा राव, संगीता मालवीय, सरला लोट, राजकुमारी वर्मा, रेखा अग्रवाल, रानी रजक, सुष्मिता दुबे, इंदिरा मैना , शशि किरण योना, कंचन ठाकुर एवं अन्य सदस्य बहने उपस्थित रही।









