सिवनी मालवा। महिला मोर्चा ने नगर के थाने में पदस्थ पुलिस कर्मियों की सूनी कलाई पर राखी बांधी। ड्यूटी के कारण पुलिसकर्मी अपनी-अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा पाए।
सभी बहनों ने राखी बांधकर एवं मिठाई खिलाकर पुलिस भाईयों की दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला मोर्चा के सदस्यों ने कहा हमें पुलिस भाईयों पर गर्व है, वह दिन रात हमारी सुरक्षा करती है। इसलिए हमें भी समय-समय पर उनके सम्मान का भी ध्यान देना चाहिए, यह सभी का कर्तव्य है।









