---Advertisement---

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने की अपील

By
On:
Follow Us

इटारसी/भोपाल। देश में शुरू की गई डिजिटल इंडिया अभियान (Digital India Campaign) की परिकल्पना को साकार करने भारतीय रेल अपने उपभोक्ताओं को सभी भुगतान डिजिटल माध्यमों से करने के लिए लगातार प्रोत्साहित/प्रेरित कर रहा है।
भोपाल रेल मंडल (Bhopal Rail mandal) ने इसी दिशा में कार्य करते हुए कैश लेस भुगतान को बढ़ावा देने मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों हरदा, इटारसी, होशंगाबाद, हबीबगंज, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी आदि पर स्थित आरक्षण काउंटरों पर प्लेटफार्म टिकट एवं आरक्षण टिकट का भुगतान करने के लिये पीओएस मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से यात्री प्लेटफॉर्म एवं आरक्षण टिकट का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त मंडल के सभी आरक्षण कार्यालयों एवं खिड़कियों पर यूपीआई के माध्यम से भी आरक्षण टिकट का भुगतान किया जा सकता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि इस सुविधा के उपयोग करने से यात्री को अपने पास नगद राशि रखने की झंझट से मुक्ति मिलेगी, साथ ही इससे कोविड संक्रमण से बचने में भी मदद मिलेगी।
यात्रियों से अपील की है कि वह प्लेटफॉर्म टिकट अथवा आरक्षण टिकट खरीदते समय नगद भुगतान करने से बचें। भुगतान के लिए काउन्टरों पर उपलब्ध पीओएस मशीन एवं यूपीआई माध्यमों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर डिजिटल इंडिया मुहिम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.