---Advertisement---

युवाओं को आजादी के महत्व को समझना होगा – डॉक्टर शर्मा

By
On:
Follow Us

इटारसी। आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के अंतर्गत पंजाबी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल द्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित नाटक गगन दमामा बाज्यो नव किरण नाट्य मंच की प्रस्तुति के दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर सीतासरन शर्मा (Dr Sitasaran Sharma) ने व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के संग्राम में देश के युवाओं के सक्रिय योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। इसका आज देव फोजदार के निर्देशन में सजीव प्रदर्शन अत्यंत भाव प्रवण रहा।

इसके पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।स्वागत एवम सम्मान,स्मृति चिन्ह श्रीमती नीरू सिंह एवम जसवीर सिंह छाबड़ा द्वारा अतिथियों को प्रदान किए गए। स्वागत भाषण में पंजाबी साहित्य अकादमी की डायरेक्टर श्रीमती नीरू सिंह ने बताया कि संपूर्ण देश में पंजाबी लोक संस्कृति ,भाषा का प्रचार किया जा रहा है।

गुरूसिंह सभा के अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा द्वारा आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई। इसके उपरांत गुरुनानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति से संबधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्हे अतिथियों द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

अतिथिओ में डॉक्टर सीतासरन शर्मा विधायक, नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज सिंह, विभाग कार्यवाहक आनंद मजूमदार, राकेश जादौन, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, पंडित पीयूष शर्मा,जनपद पंचायत नर्मदापुरम भूपेंद्र चोकसे, श्रीमती माया नारोलिया, हंस राय, तहसीलदार मनीष कहार उपस्थित रहे।अतिथियों द्वारा नाटक के निर्देशक देव फौजदार को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुनील बाजपेई ने एवम आभार प्रदर्शन गुरूसिंग सभा के सचिव राजेंद्र दुआ ने किया। आयोजन में गुरुनानक पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती संगीता दुबे, शरद गुप्ता, हरप्रीत सिंह छाबड़ा,अमरजीत सिंह, हनी छाबड़ा आदि का सराहनीय सहयोग रहा ।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.