---Advertisement---

बूढ़ी माता मंदिर में 26 से गूंजेंगे मंत्र, सात दिनी शतचंडी महायज्ञ का होगा शंखनाद

By
On:
Follow Us

इटारसी | मालवीयगंज क्षेत्र स्थित अति प्राचीन शक्ति धाम श्री बुढ़ी माता मंदिर में इस वर्ष भी भक्ति की बयार बहेगी। मंदिर समिति द्वारा आगामी 26 जनवरी सोमवार से सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। समिति के सचिव जगदीश मालवीय ने बताया कि महायज्ञ 26 जनवरी से शुरू होकर 1 फरवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। यज्ञ आचार्य पंडित प्रमोद भार्गव के सानिध्य में संपन्न होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में नगर सहित आसपास के श्रद्धालु शामिल होंगे।

भव्य कलश यात्रा और अग्नि प्राकट्य

आयोजन का शुभारंभ 26 जनवरी को सुबह 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा श्री माता महाकाली दरबार से शुरू होकर नवग्रह दुर्गा मंदिर और बालाजी मंदिर चौराहा होते हुए आयोजन स्थल बूढ़ी माता मंदिर पहुंचेगी। उसी दिन शाम 4 बजे अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्राकट्य के साथ यज्ञ की आहुतियां शुरू होंगी।

मानस प्रवचन का होगा रसपान

यज्ञ के साथ-साथ मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 31 जनवरी तक मानस प्रवचन का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 1:00 से 5:00 बजे तक विख्यात प्रवचनकर्ता पंडित चंद्रकांत भार्गव अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को मानस कथा का रसपान कराएंगे।

श्री बूढ़ी माता मंदिर समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि सात दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। 1 फरवरी को यज्ञ की पूर्ण आहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.