होशंगाबाद। वर्तमान में रबी उपार्जन के लिए गेहूं पंजीयन कार्य प्रारंभ है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से समितियों के माध्यम से किसानों के पंजीयन नहीं हो रहे हैं। शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ताला लटका होने के कारण राशन वितरण कार्य बंद है। ऐसे में विपणन समिति, एफपीओ (F.P.O)एवं स्वसहायता समूह के अलावा किसान एमपीऑनलाईन कियोस्क (Mponline kiosk)पर किसान एप (Kisan App)एवं गिरदावरी एप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।
सहायक आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाय (Anil Tantuvay) ने बताया कि जिले में रबी विपणन वर्ष 2020-21 में ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों के पंजीयन कार्य के वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शासन के निर्देशानुसार विपणन समिति, एफपीओ एवं स्वसहायता समूह के द्वारा कुल 16 केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है।
तहसील सिवनी मालवा में मंडी प्रांगण बानापुरा जाटगुराडिय़ा, सोमलवाड़ा, कोटलाखेड़ी, मुडियाखेड़ी, धमानिया, बनाड़ा, गडारिया, तहसील बनखेडी में मंडी प्रांगण, उमरधा, अन्हाई, तहसील पिपरिया में मंडी प्रांगण, तहसील बाबई में मंडी प्रगाण 1 व 2, तहसील होशंगाबाद में मंडी प्रंगाण होशंगाबाद एवं रायपुर हंै। किसान इन खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं चना सरसों मसूर की उपज के विक्रय हेतु पंजीयन करा सकते हैं। इसके अलावा किसान एमपी ऑनलाईन क्यिोस्क पर किसान एप एवं गिरदावरी एप के माध्यम से किसान स्वयं अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिकमी बटाईदार अपना पंजीयन निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर करावें एवं मंदिर ट्रस्ट, राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित पट्टे एवं किसान की आकस्मिक मृत्यु होने के कारण वारिसों के पंजीयन का कार्य जिला खाद्य कार्यालय होशंगाबाद में किया जा रहा है। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि आज तक जिले में कुल 25569 किसानों के पंजीयन किये जा चुके हैं।
विपणन समिति, एफपीओ एवं स्वसहायता समूह कर रहे पंजीयन


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






