रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

श्रीनिवास रामनुजन के जन्मदिन पर गणित दिवस मनाया

इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटारसी (Government Mahatma Gandhi Memorial Post Graduate College, Itarsi) में गणित विभाग (Department of Mathematics) के द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (Srinivas Ramanujan) के जन्म दिवस पर गणित दिवस का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ.राकेश मेहता (Dr. Rakesh Mehta) ने आध्यात्म में शून्य से अनंत तक के महत्व को बताया। उन्होंने कहा वेदांतों में जिसे ब्रह्न और परमात्मा कहा गया है वह शुन्य परमात्मा का प्रतीक है, अनंत का नाम ही शून्य है। गणित के अभ्यास से निर्वाण प्राप्त किया जा सकता है।

विभागाध्यक्ष डॉ.रश्मि तिवारी (Dr. Rashmi Tiwari) ने स्वागत उद्बोधन के साथ कहा कि गणित तार्किक विचारों की कविता है एवं भारतीय गणितज्ञों का योगदान का समृद्ध इतिहास रहा है। गणित और विज्ञान इसकी विरासत के अभिन्न अंग रहे हैं। प्राचीन भारतीय गणितज्ञों और वैज्ञानिकों ने आधुनिक ज्ञान की नीव रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्राध्यापक डॉ.व्हीके कृष्णा (Dr. VK Krishna) ने विद्यार्थियों को गणित से जुड़ाव रखने के लिए प्रेरित किया। गणित विभाग के डॉ.राजेश हरियाल ने जीवन एक गणित है, अंक गणित सी सुबह है, मेरी बीज गणित सी शाम, रेखाओं में खिची हुई है, मेरी उम्र तमाम, कविता के माध्यम से अपना संदेश दिया।

संचालन छात्रा साक्षी राजपूत ने किया एवं आभार प्रदर्शन गणित विभाग के भोजराव बनकर ने किया। विद्यार्थियों के लिए गणित दिवस पर क्वीज, पोस्टर, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें उत्कर्ष, रिजय, प्रिंस सराठे, अंजली पटैल, दीक्षा तिवारी, समा खान, कुमकुम पटैल, अमन आदि विद्यार्थियों उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर डॉ.ओपी शर्मा, डॉ.अरविंद शर्मा, डॉ.अर्चना शर्मा, डॉ.मुकेश जोठे, डॉ.बस्सा सत्यनारायण, डॉ.संतोष अहिरवार, डॉ.मनीष चौरे, श्रुति, डॉ आशुतोष मालवीय आदि उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News