इटारसी। विधिक माप विज्ञान (नापतौल) विभाग, नर्मदापुरम ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित करने इटारसी तहसील में एक विशेष शिविर का आयोजन किया। प्रभारी सहायक नियंत्रक सलिल ल्यूक के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में उचित मूल्य दुकानों (सोसाइटियों) में इस्तेमाल होने वाले कांटों और बाटों की जांच की गई। शिविर में कुल 36 दुकानों ने अपने उपकरणों का सत्यापन और मुद्रांकन कराया।
क्षेत्रवार सत्यापन का विवरण
- इटारसी क्षेत्र : 14 दुकानें
- सुखतवा क्षेत्र : 12 दुकानें
- केसला क्षेत्र : 06 दुकानें
- पथरोटा क्षेत्र : 04 दुकानें
अगला कदम और चेतावनी
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन दुकानदारों या सोसाइटियों ने अभी तक अपने नापतौल उपकरणों का सत्यापन नहीं कराया है, वे शीघ्र ही नर्मदापुरम स्थित नापतौल कार्यालय में संपर्क कर इस कार्य को पूर्ण कराएं। नियत समय में सत्यापन न कराने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
इनका कहना है…
उपभोक्ताओं को सही मात्रा में राशन मिले, इसके लिए उपकरणों का समय पर सत्यापन अनिवार्य है। जिन सोसाइटियों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे तुरंत कार्यालय में संपर्क करें।
सलिल ल्यूक, प्रभारी सहायक नियंत्रक









