---Advertisement---

स्मार्ट मीटर के विरोध में बैठक, बढ़े बिजली बिल से नाराजी, आंदोलन की चेतावनी

By
On:
Follow Us

इटारसी। न्यूयार्ड क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे विद्युत विभाग द्वारा लगाए स्मार्ट मीटर और उससे जुड़े लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों को लेकर बड़ा हल्ला मचा। इस दौरान एमपीईबी के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। सैकड़ों क्षेत्रवासी, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और मेहनतकश लोग शामिल थे, एकजुट होकर बैठक में शामिल हुए और अपनी पीड़ा खुलकर जाहिर की। नयायार्डवासियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके बिजली बिलों में अचानक दो से पांच गुना तक बढ़ोतरी हो चुकी है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डाल रही है।

बैठक में अपनी मुश्किलें बांटते हुए बुजुर्ग महिला सुशीला चौरे ने कहा कि हम गरीब लोग हैं, पहले हमारा बिजली बिल 300 से 400 रुपये आता था, लेकिन अब बिल साढ़े तीन हजार से चार हजार आ रहा है। इतना बिल कहां से भरें, अगर इतना पूरा बिल देंगे तो घर चलाना मुश्किल है, बरसात में रोजगार भी नहीं मिल रहा। इसी तरह चंद्रकला बाई ने कहा, मैं रोज झाड़ू-पोछा, बर्तन करती हूं, हर महीने इतना ज्यादा बिल देखकर डर लगने लगा है। पेट भरें या बिल भरें, यह चिंता हमेशा बनी रहती है।

बैठक में कई अन्य महिलाओं और बुजुर्गों ने भी अपनी मुश्किलें साझा कीं। रोजी मसीह ने बताया कि उनके घर में भी बिल में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है जबकि वे और उनके पति सीमित साधनों में जीवनयापन करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति हार्ट पेशेंट हैं, दवाइयों और इलाज के साथ अब बढ़ा हुआ बिजली बिल भी बड़ी समस्या बन गई है।

युवाओं और अन्य क्षेत्रवासियों ने भी यही सवाल उठाया कि अचानक मीटर बदलने के बाद इतना ज्यादा बिल क्यों आ रहा है? उनका कहना था कि अगर जल्द ही पुराने मीटर वापस नहीं लगाए गए या बिलों की तसल्ली से जांच नहीं हुई तो पूरा क्षेत्र प्रदर्शन के लिए तैयार है। यार्ड निवासी शेख यूनुस ने साफ कहा कि यदि मंगलवार तक एमपीईबी और जिम्मेदार अधिकारी हमारी समस्या नहीं सुनते हैं, तो बुधवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी ज्ञापन सौंपेंगे और आवश्यकता पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगेे।

नयायार्डवासियों ने यह भी मांग की कि जब तक स्मार्ट मीटर को लेकर सही जवाब व जांच नहीं होती, तब तक बिल वसूली की कार्रवाई भी रोकी जाए। उन्होंने चेताया कि अगर प्रशासन ने समय रहते समाधान नहीं किया तो आगामी दिनों में धरना प्रदर्शनों के लिए जि मेदार वही होगा। सभी ने एक सुर में कहा कि यह आवाज आज उनके क्षेत्र से उठ रही है, कल और कहीं ये परेशानी आएगी, इसलिए जल्द से जल्द इस मुद्दे पर कार्रवाई हो।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.