इटारसी। कड़ा मानिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज की आपदा अक्षय कोष प्रबंधन समिति की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक आज ईश्वर रेस्टोरेंट में हुई। बैठक में समाज के उत्थान, कोष के प्रबंधन और सेवा कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
श्याम शरण तिवारी को मिली जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से श्यामशरण तिवारी रामपुर को इटारसी तहसील का संयोजक नियुक्त किया। नवनियुक्त संयोजक श्री तिवारी ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया और आगामी समय में होली मिलन समारोह आयोजित करने, नए सदस्यों को जोडऩे तथा कार्यकारिणी के विस्तार का संकल्प दोहराया।
शिक्षा और चिकित्सा हेतु 1.5 लाख की सहायता
समाज का यह पंजीकृत संगठन आपातकालीन चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है।
- शैक्षणिक सहायता : श्रीमती प्रीति शुक्ला ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नर्मदापुरम के एक परिवार के लिए शैक्षणिक मदद का प्रस्ताव रखा, जिस पर समिति ने तत्काल 50,000 की राशि स्वीकृत की।
- चिकित्सा सहायता : दो अन्य जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु 50,000 – 50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
18 लाख के कोष से हो रही समाज सेवा
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में संगठन का अक्षय कोष 18 लाख से अधिक का हो चुका है। इस कोष के माध्यम से अब तक लगभग एक दर्जन परिवारों को आपातकालीन स्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान किया जा चुका है। बैठक में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा और नए सदस्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक उमाशंकर श्रोती, विनोद परसाई, रमेश दुबे, नवीन कुरापा होशंगाबाद, संतोष दीवान, हेमंत दुबे जमानी, अशोक दुबे, राजेंद्र दीवान, सुरेश दुबे, अजय दुबे, शैलेंद्र दुबे, रजत दुबे, आलोक दीक्षित और संदीप तिवारी सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









