इटारसी। गोठी धर्मशाला में 5 अक्टूबर को ब्लेस्ड डॉक्टर क्लिनिक एवं नमामि डेंटल क्लीनिक के सहयोग से स्वास्थ्य संबंधी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक सुधीर गोठी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में सभी प्रकार की जांचें नि:शुल्क की जाएंगी। जांच का समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक का रहेगा। शिविर में उपस्थित हो रहे मरीजों के पंजीयन क्रमांक के आधार पर जांच कार्य संपन्न होगा।
स्वास्थ्य जांच के आधार पर प्राप्त रिपोर्ट का अवलोकन कर रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील देवानी एमडी, डॉ नीलम देवानी एवं डॉ पीएम पहारिया मरीजों को उचित चिकित्सीय परामर्श देंगे।
शिविर में बच्चों एवं बड़ों की बीपी शुगर, स्पायरोमेट्री द्वारा फेफड़ों की, बीएमडी द्वारा हड्डियों की, जर्मनी की मशीन द्वारा न्यूरोपैथी की, फाइब्रो स्कैन मशीन द्वारा लीवर की, लिपिड प्रोफाइल, थायराइड, यूरिक एसिड, विटामिन डी, एवं एचएसडी की जांचें की जाएगी।









