नर्मदापुरम। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं जेल मुख्यालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के खण्ड ‘अ’ में निरुद्ध बंदियों हेतु जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम मन कक्ष द्वारा एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम से डॉ. धनेश मिश्रा, सुश्री नाजिया सिद्धिकी, श्रीमती निधि पटवा नर्सिंग ऑफिसर ने जेल में परिरुद्ध 40 पुरुष बंदी एवं 10 महिला बंदी कुल 50 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई एवं परामर्श दिया। स्क्रीनिंग किए बंदियों में से मनोरोग हेतु पॉजिटिव 06 बंदियों को चिकित्सक द्वारा पूर्व से उपचार दिया जा रहा है।
शिविर के दौरान जेल अधीक्षक संतोष सिंह सोलंकी, उप अधीक्षक प्रहलाद सिंह बरकड़े, अष्टकोण अधिकारी हितेश बंडिया, जेल चिकित्सक डॉ. विपिन अहिरवार, मेलनर्स श्रीमती इंदुराज साहु एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर कार्यक्रम संचालन के लिए सुश्री नाजिया सिद्धिकी (क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट) जिला चिकित्सालय मन कक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।









