इटारसी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ सरस्वती शाला प्रांगण में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना इटारसी ने आयोजित किया। इसका उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौधरी, तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी और प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने कन्या पूजन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
बालिकाओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य एवं गायन में हर्षिता पवार, देविका कीर, सारिका सिंह और उनकी टीम ने सामूहिक नृत्य पेश किया। मीरा चौधरी ने एकल गायन की प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने महाभारत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को सशक्त संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया। कक्षा 10वीं की मेधावी छात्रा नंदनी यादव सहित भव्या सिंह और मीरा चौधरी जिला स्तरीय गायन विजेता को प्रमाण पत्र, बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने संबोधन में कहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि बेटियों के अधिकारों और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प है। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला ने बताया कि विभाग की योजनाओं का मूल उद्देश्य बालिकाओं का सर्वांगीण विकास करना है। संचालन नेहा गोहल न, आभार प्रदर्शन पर्यवेक्षक श्रीमती अर्चना बस्तवार ने कियाा। इस अवसर पर पर्यवेक्षक रेखा चौरे सहित विभाग की पूरी टीम और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।









