इटारसी। एमजीएम स्कूल रैसलपुर (MGM School Rasalpur) ने भी आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया।स्कूल के बच्चे अपने टीचर्स के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पहुंचे और देशभक्ति के नारे लगाये।
इस अवसर पर स्कूल के टीचर अनुराग दीवान ने कहा कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होने का निर्णय लिया। आज स्कूल के बच्चे, टीचर्स और स्टाफ ने यहां जयस्तंभ चौक पर आकर अपनी भागीदारी की। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि देश सर्वोपरि है। हर नागरिक को इस अभियान में भागीदारी निभाना चाहिए। बच्चों के मन में यह भाव आये कि देश के लिए हमें सबकुछ करना है, देश को सर्वोपरि रखें, देशसेवा की भावना मन में विकसित हो।









