इटारसी। शहर के वार्ड नंबर 25, भगत सिंह नगर, माइकल बगीचा के पास में स्थित 50 वर्ष पुराने शिव मंदिर का कायाकल्प अब श्री केदारनाथ धाम के स्वरूप में किया है। इस नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 4 फरवरी मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।
उत्सव का कार्यक्रम
- 4 फरवरी मंगलवार: शोभायात्रा वोटर खोली हनुमान धाम से प्रारंभ होकर नवनिर्मित मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। इसके बाद श्री गौरी-गणेश पूजन होगा।
- 4-5 फरवरी : दो दिवसीय विशेष पूजा अनुष्ठान और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
- 6 फरवरी गुरुवार : सुबह भगवान शिव का महाअभिषेक एवं प्राण-प्रतिष्ठा होगी।
- महाप्रसाद : गुरुवार शाम 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
युवा महाकाल समिति और पार्षद शुभम गौर ने बताया कि मंदिर को उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की तर्ज पर तैयार किया गया है, जहां श्री श्री 1008 शिव पंचायत मूर्ति की स्थापना की जाएगी। युवा महाकाल समिति एवं समस्त भक्तगणों ने नगरवासियों से इस आध्यात्मिक उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का निवेदन किया है।










