इटारसी। शहर के वार्ड नंबर 25, भगत सिंह नगर माइकल बगीचा में स्थित 50 वर्ष पुराने शिव मंदिर के नवनिर्माण के साथ ही बुधवार, 4 फरवरी से तीन दिवसीय भव्य लोकार्पण समारोह का शंखनाद हो गया। इस मंदिर को उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के स्वरूप में तैयार किया है, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
ढोल-धमाकों के साथ निकली शोभायात्रा
समारोह के प्रथम दिन पोटर खोली हनुमान धाम से एक कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा राज टॉकीज और बजरंगपुरा होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। पार्षद सीमा भदोरिया के नेतृत्व में महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, पार्षद कुंदन गौर और शुभम गौर सहित युवा टीम ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों द्वारा जलपान के स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। कलश यात्रा में भगत सिंह नगर, नाला मोहल्ला और मेहरा गांव के 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
तीन दिवसीय अनुष्ठान का कार्यक्रम
- 6 फरवरी गुरुवार : सुबह भगवान शिव का महाअभिषेक एवं मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, शाम 5 बजे महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन।










