इटारसी। नगर के वार्ड 2 वर्मा कालोनी में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में नगर पालिका की लगाई बैंच बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दीं। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में नाराजी है। नगर पालिका ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। अध्यक्ष पंकज चौरे का कहना है कि नगर पालिका इस मामले में पुलिस को आवेदन दे रही है। यह मामला गंभीर है, जिसने भी यह कृत्य किया है, उनको छोड़ा नहीं जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि यहां के निवासियों का कहना है कि मंदिर परिसर में अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जो मंदिर आने-जाने वाली महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। नगर पालिका को इनकी पहचान कराके सरकारी संपत्ति में तोडफ़ोड़ का मामा दर्ज कराना चाहिए। साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्त शुरु करे।

बता दें कि पूर्व में भी गोकुलधाम कॉलोनी में असामाजिक तत्वों ने 2 कार के कांच पत्थर मार तोड़ दिए थे। अब वार्ड नं 2 वर्मा कॉलोनी हनुमान मंदिर प्रांगण में नगर पालिका परिषद द्वारा आमजनों के लिए लगाई गई बेंच उपद्रवी तत्वों ने तोड़ दी है।








