---Advertisement---

घरेलू गैस का दुरुपयोग पड़ेगा महंगा, वैकल्पिक ऊर्जा अपनाएं व्यापारी, एसडीएम की कड़ी चेतावनी

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के बढ़ते अवैध उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने अब सख्ती के साथ-साथ जागरूकता का रास्ता भी अपनाया है। मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन व्यापारियों और संचालकों को तलब किया गया जो भारी मात्रा में गैस सिलेंडरों का उपयोग करते हैं

वैकल्पिक ऊर्जा अपनाने की समझाइश

एसडीएम निलेश शर्मा ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल गैस पर निर्भर रहने के बजाय ऊर्जा के आधुनिक और वैकल्पिक स्रोतों को अपनाएं। प्रशासन ने सुझाव दिया कि व्यावसायिक संस्थानों में डीजल से चलने वाली भट्टी, आधुनिक तंदूर और बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूहों का उपयोग किया जाए। इससे न केवल घरेलू गैस की कालाबाजारी रुकेगी, बल्कि व्यावसायिक संचालन में भी सुगमता आएगी।

घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर ‘जीरो टॉलरेंस’

बैठक के दौरान व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि व्यावसायिक संस्थानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान पर घरेलू सिलेंडर पाया गया, तो संबंधित व्यापारी के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सतत निगरानी और औचक निरीक्षण

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शासन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। इसके लिए राजस्व और खाद्य विभाग की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर होटल, ढाबों और केटरिंग यूनिट्स पर सतत निगरानी रखेंगी। औचक निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा और कस सकता है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.