विधायक ने कहा, अनलॉक के बाद भी सावधानी रखना होगी
अधिकारियों से कहा, सख्ती से कराएं गाइड लाइन का पालन
यदि मरीज मिले तो तत्काल उसे उपचार मिले, दवाएं दी जाएं
वैक्सीनेशन में तेजी लायें, लोगों को टीका लगवाने प्रेरित करेंं
इटारसी/होशंगाबाद। ब्लॉक मुख्यालय केसला में आज सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी (Crisis Management Committee) की बैठक लेकर अनलॉक प्रक्रिया के बावजूद पूरी तरह से सावधानी रखने और ढिलाई नहीं देने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि बाजार तो खुलेंगे, लेकिन कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इस पर अधिकारियों को सख्त नजरें रखनी होगी। इसी तरह से जिला मुख्यालय में भी होशंगाबाद विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने जनपद स्तरीय बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोरोना के कम होते मामलों के बावजूद जरा सी लापरवाही तीसरी लहर का कारण बन सकती है, अत: हमें गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा और लोगों को जागरुक करके मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और समय-समय पर हाथ धोने, बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने जैसी बातों के लिए समझाईश देते रहना होगा। केसला ब्लाक मुख्यालय में हुई बैठक में जनपद अध्यक्ष गनपत उईके (District President Ganpat Uike), एसडीएम इटारसी मदन सिंह रघुवंशी (SDM Itarsi Madan Singh Raghuvanshi), सीईओ केसला वंदना कैथल (CEO Kesla Vandana Kaithal), अतिरिक्त तहसीलदार केसला निधि पटेल (Additional Tehsildar Kesla Nidhi Patel), थाना प्रभारी केसला कैलाश पांसे (Thana in-charge Kesala Kailash dices) समेत खंड स्तरीय अधिकारी, विधायक प्रतिनिधि व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। होशंगाबाद में जनपद स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर रेवा कक्ष में हुई। इस दौरान प्रत्येक पंचायत में 27 मई, गुरुवार क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में होना तय हुआ। बैठक में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा, एसडीएम फरहीन खान, जनपद सीईओ वंदना शर्मा, होशंगाबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र चौकसे, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी एवं ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









