---Advertisement---

विधायक डॉ. शर्मा ने मेहराघाट जलसंयंत्र से शहर की प्यास बुझाने रवाना किया पानी

By
On:
Follow Us

24 करोड़ पानी में गये, लेकिन पानी लेकर आये

इटारसी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने आज दोपहर मेहराघाट जलसंयंत्र से बटन दबाकर इटारसी नगर की प्यास बुझाने पानी रवाना किया। करीब चार वर्ष तकनीकि खामियों की वजह से लोकार्पण के बावजूद पानी नहीं आने की चुनौती को स्वीकार कर विधायक ने नगर पालिका को इस गर्मी में पानी लाने के निर्देश दिये थे और इसके लिए एक टीम बनायी थी। इस टीम ने लगातार मेहनत करके तकनीकि खामियां दूर की और इस संयंत्र को चालू कर दिया। इससे शहर की तीन टंकियां भरने की शुरुआत हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patle), वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल (Senior Leader Vishwanath Singhal), सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी (MP Representative Raja Tiwari), जसबीर सिंघ छाबड़ा (Jasbir Singh Chhabra), प्रमोद पगारे, जयकिशोर चौधरी, डॉ.नीरज जैन, संदेश पुरोहित, उमेश पटेल, दीपक अठौत्रा, जोगिन्दर सिंह, पंकज चौरे, मयंक मेहतो, राकेध जाधव, अभिषेक कनोजिया, शिरीष कोठारी, विनोद तिवारी, राहुल चौरे, सन्नी छाबड़ा, शैलेन्द्र दुबे, अधिकारियों में सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी, सब इंजीनियर आदित्य पांडेय और जल कार्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। स्वागत भाषण सीएमओ हेमेश्वरी पटेल ने दिया और संचालन जगदीश मालवीय ने किया।

20210707 123221

बटन दबाकर पानी रवाना किया
विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने जलसंयंत्र का पुन: शुभारंभ करके वहां से इटारसी के लिए पानी रवाना किया। यह पानी खेड़ा स्थित सम्पवेल में स्टोर करके टंकियों तक भेजा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने चार वर्ष तक संयंत्र बंद रहने की तकनीकि खामियों की जानकारी दी और इसे पुन: प्रारंभ करने के लिए मेहनत करने वाले वरिष्ठ नेता जगदीश मालवीय, राकेश जाधव की टीम और प्रशासन की ओर से सीएमओ हेमेश्वरी पटले, सहायक यंत्री मीनाक्षी चौधरी और सब इंजीनियर आदित्य पांडेय के साथ ही दोषियान के पार्टनर महेश मिश्रा की तारीफ की।

चर्चाओं पर ली चुटकी
विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि चौबीस करोड़ पानी में गये जैसे जुमले सोशल मीडिया में चर्चा का विषय होते थे और अखबारों की हेडलाइन भी बनते थे। हम भी कहते हैं कि सही है कि 24 करोड़ पानी में गये। लेकिन, वह पानी लेकर भी आये। उन्होंने कहा कि यह एक चैलेंज था। कांग्रेस की नपा के वक्त इसकी शुरुआत हुई। उस वक्त के लोगों ने मलाई निकालकर इसे छोड़ दिया। पाइप खरीदी पहले कर ली जबकि संयंत्र बना ही नहीं था। कांग्रेस ऐसा ही करती है। ओवरब्रिज के मामले में भी ऐसा ही हुआ। स्वीकृति के बाद मलायी तो निकाल ली फिर जनता को परेशान होने के लिए छोड़ दिया। हमने संघर्ष करके ओवरब्रिज को पूर्ण कराया।

पहले बटन दबी तो राशि भी मिली
उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते रहे कि नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह ने बटन दबवा ली थी लेकिन परिणाम नहीं निकला। हम कहते हैं कि बटन दबाने से करोड़ों रुपए का प्रोजेक्ट मिल गया। उसी कार्यक्रम में उन्होंने डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की स्वीकृति दी और आज यह काम अपने अंतिम चरण में है। इसके लिए भी काफी प्रयास किये। तत्कालीन विधायक गिरिजाशंकर शर्मा के वक्त तेजी से प्रयास हुए। हम आये तो एक वाट्सअप ग्रुप बना जिसमें तत्कालीन कलेक्टर संकेत भोंडवे, तत्कालीन विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, तत्कालीन एसडीएम राजकुमार खत्री और भोपाल के अधिकारी थे और हर रोज काम की प्रगति उस पर देनी होती थी।

तीन टंकियों में आयेगा पानी
वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय ने बताया कि इस संयंत्र से अभी सरकारी अस्पताल के भीतर बनी टंकी, कमला नेहरु पार्क की टंकी और मालवीयगंज की टंकी में पानी पहुंचेगा। पुरानी इटारसी की टंकी में कुछ तकनीकि कमियों की वजह से पानी पहुंचने में देरी होगी। लेकिन, अगस्त में हम वहां भी पानी पहुंचा देंगे। इसके लिए वहीं पास में एक सम्पवेल बनाया जा रहा है। पहले पानी उसमें स्टोर होगा, फिर उसे टंकी में भरा जाएगा। उन्होंने विगत चार वर्ष से बंद पड़े संयंत्र को पुन: प्रारंभ करने में रात-दिन मेहनत करने वाले अधिकारियों, महेश मिश्रा, उनके स्वयं के साथ राकेश जाधव द्वारा किये गये प्रयासों की जानकारी दी।

इस वर्ष दो प्रोजेक्ट पूरे करेंगे
विधायक शर्मा ने बताया कि इस वर्ष दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ में लेंगे। पहला प्रोजेक्ट जनसहयोग, नपा के सहयोग और उनकी जनसंपर्क निधि से पूर्ण होगा। इसके तहत शहर को जलसंकट से बचाने अधिक से अधिक रैन वाटर हार्वेस्टिंग कराने की योजना है। सवा साल कांग्रेस ने खराब किये और सवा साल कोरोना ने। अब शेष ढाई साल में शहर को पेयजल संकट से मुक्त करना और तापमान में कमी लाने पूर्व की तरह फिर विधायक वृक्षमित्र योजना के माध्यम से शहर में अधिक से अधिक पौधरोपण कराना है। जल्द से जल्द टीम बनाएंगे जो इन योजनाओं पर काम कर शहर को 25 वर्ष के लिए दोनों संकट से निजात दिलायेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.