नर्मदापुरम। विधायक विजयपाल सिंह सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम दीपक यादव जीआरपी का सम्मान किया।ज्ञात हो कि रेलवे स्टेशन नर्मदापुरम में महिला रेलवे स्टेशन पर पटरी क्रास रही थी, तभी सामने से ट्रेन आ गई। महिला ने प्लेटफार्म पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन चढ़ नहीं पा रही थी। उसी समय दीपक यादव ने फौरन फुर्ती दिखाई ओर उस महिला की जान बचाई। विधायक सिंह के साथ श्रीमती स्नेहलता राम किशोर यादव जिला पंचायत सदस्य, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया।
दीपक का विधायक श्री सिंह ने किया सम्मान

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







