होशंगाबाद। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा(MLA Dr. Sitasaran Sharma) और जिले के अधिकारियों ने आज सेठानी घाट पर तिलक भवन में संचालित दीनदयाल रसोई का निरीक्षण किया।सेठानी घाट पर विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा(MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। संचालक सीमा कैथवास ने बताया कि 30 से 40 लोग निशुल्क भोजन करते हैंए जिनके पास 5 रुपये भी नहीं होते है तो भी उनको भी भोजन दे देते है। उनकी राशि संस्था वहन करती है। इस दौरान विधायक डॉ.शर्मा(MLA Dr. Sitasaran Sharma)) के साथ एडीएम जीपी माली(ADM GP Mali), तहसीलदार निधि चौकसे(Tehsildar Nidhi chouksey), तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया(Tehsildar Shailendra Badonia), मध्यप्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा(Madhya Pradesh Swimming Association President Piyush Sharma), विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शिवहरे(MLA Representative Prakash Shivhare), अमित महाला, अर्पित मालवीय आदि मौजूद रहे।
विधायक ने देखी दीनदयाल रसोई, संतुष्टि व्यक्त की

For Feedback - info[@]narmadanchal.com









