इटारसी। रामपुर थाना अंतर्गत एक युवक का मोबाइल अज्ञात ने चुरा लिया है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मोबाइल चोरी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। मोबाइल की कीमत दो हजार रुपए बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पाहनवर्री निवासी जितेन्द्र पिता संतोष कुशवाह 16 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि किसी अज्ञात ने उसके घर से उसका मोबाइल चोरी कर लिया है। उसकी कीमती दो हजार रुपए है। यह घटना 25 अक्टूबर 2020 को शाम 5 से 7 बजे के बीच की है। जांच के बाद पुलिस ने आज दोपहर में अज्ञात के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
ग्राम पाहनवर्री में युवक का मोबाइल चोरी

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







